मशरूम खाइए, इम्यूनिटी बढ़ना, वजन कम होना जैसे कई फायदे मिलेंगे

मशरूम खाइए, इम्यूनिटी बढ़ना, वजन कम होना जैसे कई फायदे मिलेंगे

सेहतराग टीम

आज के समय में जिस प्रकार से बीमारी बढ़ रही है। ऐसे में लोगों को अपना ख्याल रखना बेहद जरूरी है। ऐसी स्थिति में अगर अपने इम्यूनिटी को मजबूत करना है और अपने मोटापे को कंट्रोल करना होगा। इसके लिए लोग कई तरह की चीजों का सेवन करते हैं, ताकि उनकी इम्यूनिटी मजबूत हो सके। वहीं, मोटापे को नियंत्रित करने के लिए लोग डाइटिंग का भी सहारा लेते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि एक मशरूम हमारे शरीर को कितना फायदा पहुंचा सकता है? मशरूम पोषण के गुणों से भरपूर होता है और इसमें औषधीय गुणों का खजाना होता है। तो चलिए जानते हैं मशरूम के सेवन से हमारे शरीर को क्या-क्या लाभ मिल सकते हैं।

पढ़ें- ये घरेलू उपाय अस्थमा से आराम दिलाने में कारगर

दरअसल, मशरूम में पोटेशियम, प्रोटीन, कॉपर, सेलेनियम, फास्फोरस, एंटीऑक्सीडेंट, फाइटोकेमिकल्स और विटामिन-सी, बी व डी जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं। ये वही तत्व हैं जो व्यक्ति को कई रोगों से दूर रखने में काफी मदद कर सकते हैं। मशरूम का सेवन करना हमारी हड्डियों के लिए काफी लाभदायक हो सकता है। इसमें विटामिन-डी, पोटेशियम, फास्फोरस और कैल्शियम की काफी मात्रा पाई जाती है, जो हमारी हड्डियों को मजबूत बनाने का काम करते हैं।

मशरूम में कैलोरी और फैट की मात्रा कम होती है, जिसके कारण ये व्यक्ति के वजन को बढ़ने से रोकने में काफी मदद कर सकता है। यही नहीं, मशरूम में प्रोटीन और पोषण तत्व भी मौजूद होते हैं, जो हमे ऐसा एहसास करवाते हैं जैसे हमारा पेट भरा हुआ है। इसलिए हम ज्यादा भोजन का सेवन नहीं करते हैं, और इसी वजह से हमारे मोटापे और वजन को नियंत्रित रहने में मदद मिलती है। इसलिए मशरूम का सेवन करने की सलाह दी जाती है।

आज के दौर में हमें अपनी इम्यूनिटी का ख्याल जरूर रखना चाहिए, क्योंकि अगर हमारी इम्यूनिटी मजबूत रहेगी तो हम कई बीमारियों से बचे रह सकते हैं। इम्यूनिटी को मजबूत रखने में आपकी मदद मशरूम कर सकता है। इसमें फाइटोकेमिकल्स, एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं, जो इसे एंटीफंगल और एंटीबैक्टीरियल बनाते हैं। ये व्यक्ति को बदलते मौसम में होने वाले संक्रमण से बचाने में और इम्यूनिटी को मजबूत बनाने में काफी मदद कर सकते हैं। बस आपको नियमित रूप से इनका सेवन करना चाहिए।

मशरूम में मौजूद फॉलिक एसिड और आयरन हमारे शरीर में हीमोग्लोबिन के स्तर को बढ़ाने में मदद करते हैं। इसके अलावा मशरूम में लीन प्लांट प्रोटीन में कैलोरी की मात्रा काफी कम होती है और इसमें फैट भी न के बराबर होता है। इसलिए ये दिल को नुकसान पहुंचाने वाले खतरे से भी बचाने का काम करता है। मशरूम में पॉलीसेकेराइड मौजूद होते हैं, जो प्रीबायोटिक्स के रूप में काम करते हैं। इसकी वजह से हमारा पाचन भी सही रहने में मदद मिलती है।

इसे भी पढ़ें-

इन फूड्स का करें सेवन, प्रदूषण और कोरोना दोनों से बचाव कर सकेंगे

Disclaimer: sehatraag.com पर दी गई हर जानकारी सिर्फ पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। किसी भी बीमारी या स्वास्थ्य संबंधी समस्या के इलाज के लिए कृपया अपने डॉक्टर की सलाह पर ही भरोसा करें। sehatraag.com पर प्रकाशित किसी आलेख के अाधार पर अपना इलाज खुद करने पर किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति की ही होगी।